अलीगढ़। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव थोड़ा मेहरबान हुए और दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम होते ही सर्दी का कहर फिर से शुरू हो।
गया मकर संक्रांति के दिन सुबह जबरदस्त घना कोहरा था। लेकिन सुबह 10 बजे सूर्य देव ने आसमान से झांकना शुरू किया और जल्द ही कोहरा छंठ गया। देखते ही देखते धूप खिल गई। कई दिन से सर्दी से परेशान लोग अपने घर, आंगन गलियों, खुले स्थानों पर धूप का आनंद लेने के लिए आ गए।
इससे पहले कई दिनों से सर्दी का कहर जारी था। साथ ही दिन में धूप भी ठीक से नहीं निकल पा रही थी। दूसरी ओर जानकार कहते हैं कि सर्दी का सितम अभी लगातार जारी रहेगा। संभावना यह भी है कि बूंदाबांदी या फिर बारिश भी हो सकती है। बृहस्पतिवार को दिन छिपने के साथ ही शाम को सर्दी फिर से बढ़ गई। साथ ही कोहरा भी छा गया। इन सभी का असर सड़कों पर यातायात पर भी पड़ रहा है। खासतौर से आबादी क्षेत्र से बाहर के इलाके , वहां पर कोहरे के चलते वाहन चालकों समस्या का सामना करना पड़ रहा है।