फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर कांग्रेसियों ने बांटी खिचड़ी, उड़ाई पतंग

विज्ञापन
मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी का वितरण करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। मकर संक्रांति के पर्व पर कांग्रेस नेता गौरव गुप्ता की ओर से सेंटर प्वाइंट चौराहे टीकाराम मंदिर पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही पतंग महोत्सव में पतंग भी उड़ाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल पहुंचे और उन्होंने खिचड़ी वितरण का शुभारंभ किया। विवेक बंसल ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष स्थान है। आज के दिन खिचड़ी का वितरण किया जाना बेहद शुभ होता है। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेसी बधाई के पात्र हैं। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के बाद विवेक बंसल मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में पहुंचे और वहां पतंग महोत्सव का शुभारंभ किया। विवेक बंसल ने स्वयं पतंग उड़ा कर समारोह में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने गजब और रेवड़ी का भी वितरण किया। इस अवसर पर मुनव्वर अब्बास, सनी प्रभाकर, मुकेश कुमार, समीर, सत्यवीर यादव, प्रमोद कुमार गुप्ता, अखिलेश शर्मा, प्रदीप रावत, गणेश चंद शर्मा, मुंतज़िर आमिर, शालिनी चौहान, अनिल सिंह चौहान, शाहिद खान, लाखन सिंह, राजेश कुमार, आनंद बघेल, अमित शर्मा, वसीम खान, वीरेंद्र चौधरी, मोहनलाल पप्पू, राजीव चौहान, मुबाशिर अली, अजय धनगर, जितेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें