अलीगढ़। एआरटीओ प्रवर्तन ने मंगलवार को खनन से जुड़े वाहनों में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम गभाना प्रवीण यादव के साथ उन्होंने चंडौस दौरऊ मार्ग पर दो ट्रकों को पकड़ लिया है। वहीं, एक ट्रक का मौके पर चालान काट दिया।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि खनन से जुड़े वाहनों में ओवलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चूंकि बड़ी संख्या में चंडौस दौरऊ मार्ग से ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। इसीलिए एसडीएम गभाना के साथ यहां ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की जा रही है। दो ट्रकों को ओवरलोड के चलते थाने में बंद करा दिया गया है। वहीं एक ट्रक का चालान काट दिया है। शाम तक इस संख्या में इजाफा भी होने की संभावना है।