आशीष श्रीवास्तव
अलीगढ़। अक्टूबर में होने वाली आलू की बुवाई के लिए किसानों को आलू का बीज लॉटरी से लेना पड़ सकता है। आलू बीज के लिए धड़ाधड़ हो रहे आवेदनों से तो कम से कम ऐसा ही लगता है। अब तक 310 आवेदन हो चुके हैं। आगामी दस दिनों में आवेदनों की संख्या दो से तीन गुनी तक होने के आसार हैं।
----///
दो साल बेकद्री के बाद इस साल अच्छा भाव
अलीगढ़। पिछले दो सीजन में आलू की बेकद्री के बाद इस सीजन में आलू के अच्छे दाम मिल रहे हैं। दो माह पहले तक आलू 35 रुपये किलो तक बिक रहा था। सीजन के अंत समय मे भी इसके दाम2600 से 2800 रुपये क्विंटल चल रहे हैं। यहाँ तक कि गुल्ला आलू 2200 से 2300 रुपए क्विंटल चल रहा है। बताते चले पिछले साल आलू का कट्टा सितंबर माह में मात्र 200 से 250 रुपये में बिका था।
-------
कुफरी मोहन, चिप्सोना1 व सूर्या की डिमांड
अलीगढ़। उद्यान विभाग में आ रहे आलू के बीजों में सबसे ज्यादा डिमांड कुफरी मोहन, सूर्या व चिप्सोना1 की है। इनमें कुफरी मोहन का बीज अलीगंज लखनऊ व मोदीपुरम स्थित सरकारी गोदाम में उपलब्ध न होने से इस किस्म के बीजों को पाने की आस कर रहे किसानों को निराश होना पड़ेगा। विभाग ने कुफरी सूर्या, कुफरी बहार, चिप्सोना1, 86, पुखराज व सदाबहार के 2200 क्विंटल बीजों की डिमांड भेजी है।
----/--
आलू की वर्तमान स्थिति
---////------------------
कुल रकबा-27500 हेक्टेयर
पिछले साल उत्पादन-7.85 लाख मीट्रिक टन
कोल्डस्टोर-106
- 99 कोल्डस्टोरो में 35 फीसदी आलू भंडारण, 25 फीसदी बीज मौजूद
–---------
वर्ज़न
इस साल आलू की अच्छी कीमत के चलते आलू के बीज की डिमांड बढ़ गयी है। अब तक 310 आवेदन आ चुके हैं। 20 सितंबर तक इसी दर से आवेदन आये तो बीजों की बिक्री को लॉटरी डलवाई जाएगी।
एनके सहानिया, जिला उद्यान अधिकारी