अलीगढ़। कोरोना महामारी की चपेट में आकर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कृष्णा पुरी मठिया निवासी 54 साल की एक महिला की बृहस्पतिवार को मौत हो गयी। यह महिला 7 सितंबर को संक्रमित पाई गई थी। इस तरह कोरोना संक्रमण से जिले में यह 44वी मौत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में जिला अस्पताल के लेप्रोसी विभाग में कार्यरत तीन लैब टेक्नीशियन समेत कुल 164 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना संक्रमण से बृहस्पतिवार को एक और महिला मरीज की मौत हो गई। कृष्णापुरी मठिया की यह 54 वर्षीय महिला 7 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसका जेएन मेंडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान महिला ने बृहस्पतिवार समय दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक मलखान सिंह जिला अस्पताल के लेप्रोसी विभाग में कार्यरत 3 लैब टेक्नीशियन एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा आवास विकास कॉलोनी अमृत हॉस्पिटल के सामने सर्वाधिक 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आर के पुरम आगरा रोड व सासनीगेट रूस हॉस्पिटल के पास 4-4 तो प्रतिभा कॉलोनी ओर नई अशोक नगर में 3-3 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। आईसीआईसीआई बैंक शेयर का एक कर्मचारी व एचपी टप्पल का भी एक कर्मचारी पॉज़िटिव मिला है। इनके अलावा मैक्स फोर्ट हॉस्पिटल का एक कर्मचारी तथा आईटीआई आईटीएम जेल का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है । इन समेत बृहस्पतिवार को 164 केस मिले हैं। कुल मिलाकर जिले में अब तक पॉज़िटिव मरीज़ो की संख्या 6021 तक पहुंच गई है। 4214 मरीज़ ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। वर्तमान में 1763 एक्टिव केस हैं।
-----------
मौत के बाद आई पॉज़िटिव रिपोर्ट
अलीगढ़। बीमारी से प्रीमीयर नगर निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति की 2 दिन पहले निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।