सोसायटी के सामने घटनाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर की मांग
- शिखर एंक्लेव के लोगों ने कहा स्पीड ब्रेकर न होने से हो सकता है हादसा
साहिबाबाबद। वसुंधरा, सेक्टर 15 स्थित शिखर एनक्लेव के लोगों ने सोसायटी गेट के सामने मेन रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। जनसुनवाई पोर्टल पर यह शिकायत की गई है कि स्पीड ब्रेकर न होने से आए दिन सोसायटी के सामने छोटे-बड़े वाहन के तेजी से गुजरने से लोग चोटिल हो जाते हैं। इस संबंध में पूर्व में भी नगर निगम और ट्रेेफिक विभाग से की जा चुकी है।
सोसायटी निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि गेट के आगे मेन रोड पर छोटे व बड़े वाहनों का तेज़ी से गुज़रने के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज़ से निवासियों ने अब गेट के दोनों-तरफ़ नगर निगम से स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले भी कई बार लोग वाहनों से चोटिल हो चुके हैं, गनीमत रही है कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। इस रोड पर कई बार परिसर में आ-जा रही महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हो चुकी है। इसके अलावा कई बार महिलाओं का बैंक व मार्केट से लौटते वक़्त पर्स भी छीना जा चुका है। ऐसे में सोसायटी गेट के सामने स्पीड ब्रेकर लगे होने से कोई भी यहां सरपट वाहन नहीं दौड़ा सकेगा और इस तरह की घटनाओं पर भी रोक लग सकती है।
------------