फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणव दा के निधन पर कांग्रेसियों में शोक की लहर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह सहित सभी कांग्रेसियों में शोक की लहर है। उन्होंने प्रणव मुखर्जी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। पूर्व सांसद और कांग्रस के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह के आवास पर एक शोक सभा आयोजित हुई। इसमें प्रणव मुखर्जी की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया गया। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रणव मुखर्जी प्रकांड विद्वान, संविधान के विशेषज्ञ ज्ञाता और ओजस्वी संसदीय प्रणाली के पुरोधर योद्धा थे। मुझे उनके करीब रहने का लगातार चार वर्ष मौका मिला। मेरे पारिवारिक सम्बन्ध थे। मेरी दोनों पुत्रियों की शादी में उन्होंने आशीर्वाद दिया था। वह एक सामाजिक प्राणी के रूप में भी खुले दिल के साथ सत्य और न्याय के पुजारी थे। उन्हें जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए देश की सेवा की। श्रद्धांजलि सभा में योगेंद्र सिंह प्रधान तकीपुर, सत्तो पींजरी, मो. नौशाद, अबू हशर, राजवीर सिंह, संजीव कुशवाह, कुमारी अखिलेश, लोकेश चौधरी, अली बाबा, अविजीत चौधरी, डी के पंडित, आदि लोग मौजूद रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा ने कहा कि प्रणव मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित किया। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनूप कौशिक एडवोकेट, पूर्व सचिव योगेश सारस्वत ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि आज देश ने एक कुशल, निष्पक्ष एवं योग्य प्रशासक खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें