फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद संक्रमण के मामलों में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में एक सप्ताह बाद कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। सोमवार को संक्रमण के 1358 केस आए और 18  मरीजों की मौत हो गई।  20 अगस्त के बाद से ही  दैनिक मामलों की संख्या 1500 से ऊपर जा रही थी, जिसमे कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,74,748 हो गई है। इनमे से 1,55,678  मरीज ठीक हो गए हैं । जबकि, 4444 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी दर घटकर 89 फ़ीसदी हो गई है। सोमवार को विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 1507 मरीजों को छुट्टी दी गई । करीब 20 दिन बाद संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही है। राजधानी में इस समय संक्रमण के 14626 एक्टिव मरीज हैं। कोविड अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़कर 4146 हो गई है। अब तक कुल 15,83,485 जांच कि जा चुकी है। बीते 24 घंटों में 14,389 जांच हुई। संक्रमण दर 9 फीसदी पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें