फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: राजधानी समेत अलीगढ़ को रोडवेज का तोहफा, 19 रूटों पर चलेंगी 70 बसें

Thu, 09 Feb 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अब लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, सिकंदराराऊ, हाथरस, आगरा, मथुरा, बल्लभगढ़, नोएडा आदि के अलावा जिले के सभी तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों तक बसों की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। प्रदेश मुख्यालय से जारी आदेशों के आधार पर अलीगढ़ परिक्षेत्र में राजधानी समेत करीब 70 नई बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए मार्ग तय कर दिए गए हैं। अब लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, सिकंदराराऊ, हाथरस, आगरा, मथुरा, बल्लभगढ़, नोएडा आदि के अलावा जिले के सभी तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों तक बसों की कमी नहीं होगी।

विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत उत्सर्जन मानक भारत स्टेज- 6 (बीएस-6) वाली बसों का संचालन होगा। जिसमें अलीगढ़ से प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं देश की राजधानी दिल्ली तक तीन-तीन जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस बसें संचालित की जाएंगी। इन बसों के जरिए यात्री सुबह जाकर रात तक वापस अलीगढ़ आ सकेंगे।

इन रूटों पर होगा बसों का संचालन
लखनऊ, कानपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, सिकंद्राराऊ, हाथरस, कासगंज, एटा, बरेली, मुरादाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा, हरिद्वार, ऋषिकेश, सहारनपुर, देहरादून जैसे लंबे रूटों पर भी बसों का संचालन होगा। परिवहन निगम के अलीगढ़ परिक्षेत्र के नव नियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि शासन के दिशा- निर्देश पर जिले के 19 रूटों पर करीब 70 बसों को चलाने की तैयारी है। दूसरे चरण में भी इतनी ही बसें संचालित करने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोडवेज का पूरा जोर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


अवैध वाहनों पर लगेगी रोक, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
परिवहन निगम ने यात्रियों को बसों की कमी के साथ ही अवैध वाहनों के संचालन पर रोक लगाने को रोडवेज के बेड़े में अब कुल बसों की संख्या 750 हो जाएगी। इनके लिए रूट भी निर्धारित कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में आवश्यकतानुसार बसों को संचालित किया जाएगा। अगले चरण में लगभग इतनी ही बसें और चलाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें