फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

लगातार तनाव के चलते थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक युवक ने स्वयं को फंदे से लटका कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड पर मुकुंद विहार कॉलोनी में रहने वाला 26 वर्षीय शहनवाज पुत्र रफीक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। पिछले डेढ़ वर्ष से वह काफी बीमार चल रहा था। लगातार बीमारी में रहने के चलते उसकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई। इसी बीच विवाद होने के बाद उसकी पत्नी भी मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों उसका तलाक भी हो गया। इसके बाद से वह बेहद तनाव में रहने लगा। मंगलवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को कुछ शक हुआ। उसकी छोटी बहन ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो फंदे से उसका शव लटका हुआ था। शव देख चीख निकल गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि तनाव के चलते युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें