फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ से 24 मिनट में पहुंच सकेंगे जेवर एयरपोर्ट

Sun, 25 Jun 2017 01:49 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अलीगढ़ से 24 मिनट में पहुंच सकेंगे जेवर एयरपोर्ट - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार ने बहु प्रतीक्षित जेवर एयरपोर्ट के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। जिले से सटे इलाके में होने के कारण अलीगढ़ से यमुना एक्सप्रेस वे से जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में लगभग सवा से डेढ़ घंटे का समय लगेगा। भविष्य में अगर केंद्र की उड़ान योजना यहां लागू हुई तो महज 24 मिनट की हवाई दूरी तय कर कोई भी मुसाफिर 2500 रुपये खर्च कर अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी से जेवर एयरपोर्ट पहुंच सकेगा।
विज्ञापन


टैक्सी से तीन चार लोगों के आने जाने का खर्च लगभग 2 हजार रुपये तक आएगा। इसके मुकाबले अभी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचने में लगभग साढ़े तीन घंटे का वक्त और साढ़े तीन हजार रुपये तक का टैक्सी खर्च आता है। इस लिहाज से जेवर एयरपोर्ट अलीगढ़ वालों के लिए कम खर्चीला और वक्त बचाने वाला होगा। हार्डवेयर और ताला कारोबारियों की मानें तो जेवर एयरपोर्ट बन जाने से अलीगढ़ की एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिलेगा।

यहां देशी विदेशी कारोबारी आसानी से आ सकेंगे। गौर हो कि अलीगढ़ से पलवल फोरलेन निर्माण को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है, जिस पर काम शुरू होने वाला हैै। इस सड़क के बन जाने से यमुना एक्सप्रेस वे पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लगेगा और वहां से जेवर पहुंचने में 20 मिनट।  
विज्ञापन


बाक्स
धनीपुर से जेवर एयरपोर्ट
24 मिनट लगेंगे धनीपुर हवाई पट्टी से जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में (4 सीटर सेसना 172 हवाई जहाज से)
25 सौ रुपये प्रति व्यक्ति का खर्च आएगा धनीपुर से जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में (केंद्र की उड़ान योजना में)
63  किमी की हवाई दूरी है धनीपुर और जेवर एयरपोर्ट के बीच (36 नॉटिकल माइल्स, हवाई दूरी का मानक)
20  सीटर से 4 सीटर तक के हवाई जहाज धनीपुर से उड़ान भर सकते हैं, विस्तार प्रस्ताव विचाराधीन  
02  फ्लाइंग क्लब वर्तमान में धनीपुर हवाई पट्टी पर संचालित, कामर्शियल और प्राइवेट पायलट ट्रेनिंग दे रहे

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने में
3:30 घंटे का समय लग जाता है इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने में
3500 रुपये का खर्च टैक्सी से अलीगढ़ से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचने में 

जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में
1:30 घंटे का समय लगेगा जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में
2000 रुपये का खर्च टैक्सी से जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में 

अलीगढ़ को बड़ा फायदा
एंबीशन फ्लाइंग क्लब के डायरेक्टर विशाल गर्ग ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट बनने से अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी की उपयोगिता बढ़ जाएगी। यहां पर देश विदेश से युवा आसानी से आ सकेंगे और कामर्शियल या प्राइवेट पायलट ट्रेनिंग का लाइसेंस ले सकेंगे। यहां पर कामर्शियल पायलेट ट्रेनिंग कोर्स का खर्च 22 से 23 लाख और प्राइवेट पायलट कोर्स का खर्च 5.50 लाख रुपये तक है। विदेशों के मुकाबले ये खर्च लगभग 50 फीसदी कम है। इसलिए यहां इसकी संभावनाएं बढे़गीं । इसके अलावा जेवर के हवाई जहाजों को यहां पर आपातकालीन लैंडिंग कराई जा सकेगी।

केंद्र सरकार ने जेवर में एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है। ये एयरपोर्ट अलीगढ़ के बहुत नजदीक होने से यहां के हार्डवेयर और ताला एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। विदेशी कारोबारी आसानी से अलीगढ़ आ सकेंगे। ये विकास की नई परिभाषा है, जो मोदी सरकार ही दे सकती है। 
-सतीश गौतम, सांसद। 

कारोबार और मरीजों को ध्यान में रखते हुए अब धनीपुर हवाई पट्टी से एयर एंबुलेंस की सेवा शुरू हो जानी चाहिए। जेवर एयरपोर्ट बन जाने से अलीगढ़ से इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने वालों का समय और पैसा दोनों बचेगा। इससे अलीगढ़ के एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा मिलेगा।
-सुलोम प्रकाश शर्मा, पेटीएम संस्थापक विजय शेखर शर्मा के पिता 

यकीनन दिल्ली के एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट पहुंचना आसान और कम खर्चीला होगा। कम से कम दो घंटे का वक्त भी बचेगा। इससे एक्सपोर्टर को बाह जाने और विदेशी बायर को यहां बुलाने में भी सुविधा मिलेगी और पूरे इलाके का विकास आगे बढ़ेगा। दिल्ली एयरपोर्ट जाने में अभी साढ़े तीन घंटे तक लग जाते हैं।
विज्ञापन

-प्रशांत सिंघल, प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें