फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुबह शादी ...शाम को करवाचौथ मनाया, रात में गहने लेकर 12 दुल्हनें फरार; अलीगढ़ पुलिस दलालों की तलाश में

Sun, 12 Oct 2025 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रात में दुल्हनों ने परिवार वालों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और उनके बेहोश होने पर जेवरात लेकर भाग गईं। यह हैरान कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के इगलास में हुई। 
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में 12 परिवारों में बेटों के विवाह की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाई। इन घरों के 12 युवकों ने बिहार से आई युवतियों से शुक्रवार सुबह विवाह किया। चूंकि, करवा चौथ भी इसी दिन था लिहाजा दुल्हनों ने व्रत भी रखा। शाम को चांद देखकर व्रत खोला। रात में दुल्हनों ने परिवार वालों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और उनके बेहोश होने पर जेवरात लेकर भाग गईं। यह हैरान कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के इगलास में हुई। 

विज्ञापन


मामले में सासनी गेट के परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामला शनिवार दोपहर तब उजागर हुआ, जब इस लूट का शिकार हुए चार परिवार पूर्व मेयर शकुंतला भारती के पास मदद के लिए पहुंचे। सासनी गेट के मथुरा रोड निवासी निहाल शर्मा व बेटे प्रतीक शर्मा ने बताया कि उनकी पहचान इगलास के सचिन ठाकुर नाम के व्यक्ति से है। उसने खबर दी थी कि इगलास का ही मुकेश गुप्ता जिसकी शादी  बिहार की महिला से हुई है, वह बिहार से युवतियां बुला रहा है। जो यहां आकर शादी करेंगी। 

इसी लालच में बेटे की शादी के लिए निहाल राजी हो गए। उन्हें बृहस्पतिवार को सचिन के इगलास स्थित घर पर बुलाया गया। जहां 12 युवतियां खड़ी की गईं। बताया गया कि ये  युवतियां नौ अक्तूबर की सुबह ही बिहार से आई हैं। वहां निहाल के बेटे की तरह 12 अन्य परिवार भी अपने बेटों के लिए रिश्ता तय करने आए थे। वहां स्वयंवर प्रक्रिया के तहत 12 युवकों ने अपने लिए दुल्हनें पसंद कीं। 
विज्ञापन


शादी के लिए दलालों ने मोटी रकम वसूली
प्रतीक के लिए बिहार की शोभा को पसंद किया गया। जिसके बदले ऑनलाइन 1.20 लाख रुपये मुकेश गुप्ता व सचिन को दिए गए। इगलास के कैलाश नगर निवासी वीर सिंह प्रेमवीर के लिए मनीषा नाम की लडकी को पसंद किया गया। इन्होंने 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर करने की बात कही है। इगलास के दो अन्य युवकों की भी शादी तय हुई। उनसे भी रुपये ऑनलाइन लिए गए। प्रेमवीर व मनीषा की शादी हाथरस कोर्ट में हुई। जिसमें मनीषा की बहन आरती देवी और बहनोई आर्यन सिंह गवाह बने। प्रतीक से शोभा से विवाह प्रतीक के घर में ही फेरे लेकर कराया गया। 

  • पुलिस ने बताया कि 12 परिवारों में चार परिवार के अलावा बाकी सामाजिक लोकलाज के भय से चुप हैं

सुबह उठे तो गायब थीं दुल्हनें
परिवारों ने नई दुल्हनों को जेवरात भी पहनवाए। करवा चौथ पूजन की विधि के बाद सभी रात में खाना खाकर सो गए। प्रतीक व शोभा दूसरी मंजिल पर जाकर सोए। सुबह जब प्रतीक व प्रेमवीर के परिजन जागे तो दोनों की दुल्हनें गायब थीं। वे खुद के पहने जेवरात के अलावा घर से अन्य जेवरात भी ले जा चुकी थीं। जब दूसरे परिवारों से पता किया तो वहां से भी दुल्हनें गायब थीं। सभी 12 जगह से यही जानकारी मिली। अब पुलिस इगलास निवासी बिचौलियों को तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें