देर रात बूंदाबांदी के दौरान आसमान में कड़कती बिजली। फोटो नीरज कुमार
- फोटो : CITY OFFICE
भीषण गरमी के बीच लगातार बिगड़ रहे मौसम ने बृहस्पतिवार को फिर करवट ली। सुबह बूंदाबांदी के बाद देर शाम से तेज हवाएं चलना शुरू हुआ और देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक तेज अंधड़ शुरू हो गया। इस बीच बूंदा बांदी भी शुरू हो गई, जिससे शहर भर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई और शहर अंधेरे में डूब गया। एकाएक मौसम बदलने से घरों में सो रहे लोग भी हैरान रह गए। छतों पर रखे सामान समेटने में जुट गए।
दिन भर तेज गरमी के बाद देर शाम तेज हवाओं से मौसम सही हो गया था। इसके बाद देर रात अचानक तेज अंधड़ शुरू हो गया। अचानक इस बदले मौसम के कारण शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। आपूर्ति किसी फाल्ट से बचने के लिए फीडरों से ही बंद कर दी गई। इसके कारण शहर अंधेरे में डूब गया था। देर रात तक अंधड़ व बूंदा बांदी जारी थी और शहर अंधेरे में डूबा हुआ था।