अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग के अंतर्गत 25 दिवसीय कला प्रदर्शनी लगाई गई है।
इसमें फाइन आर्ट विभाग और विमेंस कालेज के ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट के छात्र छात्राओं की बनाई गई 137 कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है। पेंटिंग, ड्राइंग, डिजिटल आर्ट की कलाकृतियां को इस वर्चुअल प्रदर्शनी में देखा जा सकता है। विभाग की अध्यक्ष प्रो. बदर जहां ने बताया कि इस आनलाइन प्रदर्शनी के लिए थ्रीडी गैलरी को मैट्रिक्स बर्लिन ने उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि कलाकार अपने आसपास के वातावरण से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। कोविड-19 ने वर्तमान समय में एक मानवीय संकट पैदा किया है। इसमें समाज में बेचैनी, डर और अविश्वास का माहौल है। ऐसे में यह कलाकृतियां आशा के नए द्वार खोलती हैं।