फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रक्षा उत्पाद बनाने वाले दिग्गज उद्यमी 30 को आएंगे अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) और कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के शीर्ष पदाधिकारी कुछ अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ 30 नवंबर का तालानगरी आ रहे हैं। डिफेंस कॉरिडोर के निवेशक एवं निवेश को इच्छुक उद्यमियों के साथ बातचीत कर जरूरी सलाह देंगे।
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट स्थित एक रेस्टोरेंट में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शलभ जिंदल, सचिव मनीष बंसल, मनोज अग्रवाल, तरुण सक्सेना, लतेश सक्सेना और आलोक झा ने पत्रकारों को बताया कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईएए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, रक्षा उत्पाद निर्माण से जुड़ी इकाईयों की राष्ट्रीय संस्था एसआईडीएम के प्रबंध निदेशक सुनील मिश्रा, ले. जनरल जय प्रकाश नेहरा, प्रीतम लाल, अमूल्य मोहन, एनएबीएल के दीपक कुमार शर्मा, विकास बालानी आदि अलीगढ़ आ रहे हैं।
ये लोग तालानगरी स्थित प्रेसिसन आईएनसी में निवेशकों एवं उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे। रक्षा क्षेत्र एवं इससे संबंधित आपूर्ति की प्रारंभिक जानकारी देंगे। यह भी बताएंगे कि डिफेंस कॉरिडोर से भविष्य में उद्यमियों को क्या क्या फायदा होने जा रहा है। आईएए पदाधिकारियों ने बताया कि रक्षा क्षेत्र में बहुत बड़ी पूंजी देश के बाहर जा रही है। डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से उद्यमियों को फायदा होगा और विदेश पर निर्भरता कम होगी। रक्षा उत्पाद के उत्पादन में अलीगढ़ की हिस्सादारी बढ़ेगी। इच्छुक उद्यमी आईआईए के पदाधिकारियों से बातचीत कर बैठक में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें