फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सिनेमाघरों में टिकट पर 250 रुपये तक की छूट

विज्ञापन
अलीगढ़: सिनेमा हॉल चालू होने पर सिंगल स्क्रीन मिनाक्षी सिनेमा घर में लगी मरवाजा मूवी देखते दर्शक - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आशीष निगम
विज्ञापन

अलीगढ़। कोरोना संक्रमण काल में बंद हुए सिनेमा हॉल उद्योग के सामने दर्शकों को दोबारा उसी तादाद में बुलाने की बड़ी चुनौती है, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान डिजीटल प्लेटफार्म ने भी इस कारोबार में अपनी मजबूत हिस्सेदारी बना ली है। दर्शकों के फिल्म देखने के तौरतरीकों में भी बदलाव आ चुका है। इन सभी से निपटने के लिए मल्टीप्लेक्स सिनेमा संचालकों ने अब तक की सबसे बड़ी टिकट डिस्कांउट पेश कर दी है।
सोफेनुमा बेड के आकार की रिक्लाइनर सीट की टिकट पर कहीं 250 का तो कहीं 200 रुपये का डिस्काउंट है। स्टार वर्ल्ड सिनेमा ग्रेट वैल्यू माल के मैनेजर राशिद ने बताया कि शनिवार से दो ऑडी में फिलहाल सुबह 10 से रात के 9.30 बजे तक आठ शो चलेंगे। जिसमें दर्शक तान्हाजी, गुड न्यूज और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे देख पाएंगे।
विज्ञापन

नई बस्ती स्थित सीमा मल्टीप्लेक्स के मैनेजर अंकित दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे से रात साढ़े नौ बजे तक छिछोरे, तान्हाजी’ और गुडन्यूज के सात शो चलेंगे। 390 सीटों की क्षमता वाले इस मल्टीप्लेक्स में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए 195 दर्शक फिल्म देख पाएंगे।
इधर, उदय सिंह जैन रोड स्थित डीडी मल्टीप्लेक्स में शनिवार से शो शुरू हो जाएंगे। हॉल में सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। खैर, 207 दिन बाद खुले सिनेमा हॉलों पर पहला दिन तौर तरीकों को समझने समझाने में बीत गया। गनीमत ये थी कि दर्शक हॉल तक पहुंचे थे। मीनाक्षी टॉकिज में बृहस्पतिवार के नून शो में लोग मरजावां देखने पहुंचे। यहां टिकट रेट पूर्ववत थे।
अप्सरा टॉकीज रहेगी बंद
अलीगढ़। अप्सरा टॉकीज के मैनेजर गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल उनके यहां सिनेमा बंद रहेगा क्योंकि लाइसेंस फीस और बाकी खर्च बहुत बढ़ गए हैं और उतनी कमाई नहीं हो रही है। यहां लाकडाउन से पहले तान्हा जी चली थी। मालिक पीतल कारोबारी अजय गुप्ता ने भी फिलहाल हॉल बंद रखने को कहा है।
विज्ञापन

नवेल्टी में कालिया चली
अलीगढ़। जीटी रोड स्थित नवेल्टी सिनेमा में बृहस्पतिवार को अमिताभ बच्चन की फिल्म कालिया दिखाई गई। इत्तेफाक की बात है कि कोरोना से जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी के मोबाइल में भी अमिताभ का ही संदेश आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें