फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAMS Exam: नकल करते पकड़ा अलीगढ़ यूनानी मेडिकल कॉलेज का छात्र, कॉपी सील

Thu, 26 Oct 2023 09:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बीएएमएस की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया परीक्षार्थी अलीगढ़ यूनानी मेडिकल कॉलेज का है। उसकी कॉपी सील करके परीक्षा नियंत्रक कार्यालय भेज दी गई। विश्वविद्यालय की बीएएमएस की परीक्षा में अब तक 14 नकलची पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
आगरा यूनिवर्सिटी - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस की परीक्षा में 26 अक्तूबर को एक और परीक्षार्थी के खिलाफ नकल (अनफेयर मीन) में कार्रवाई की गई। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थी के पास से नकल की पर्ची बरामद कीं। नकल में पकड़ा गया परीक्षार्थी अलीगढ़ यूनानी मेडिकल कॉलेज का है। उसकी कॉपी सील करके परीक्षा नियंत्रक कार्यालय भेज दी गई। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की बीएएमएस की परीक्षा में अब तक 14 नकलची पकड़े जा चुके हैं। इसमें से 13 नकलची आईईटी में और एक कंप्यूटर सेंटर में पकड़ा गया है। सभी नकलचियों के पास से पर्चियां बरामद की गईं। इस बार परीक्षार्थियों ने नकल की पर्चियां आकार में छोटी बना रखी थीं, इन पर लिखावट बहुत छोटे अक्षरों में पाई गई। एक परीक्षार्थी ने तो प्रवेशपत्र पर ही नकल लिख रखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें