फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कपिल विहार के दो युवक कोरोना से संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के दो युवक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों भाई हैं। प्राइवेट लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। कपिल विहार निवासी 40 वर्षीय एवं 34 वर्षीय युवक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

एक भाई मुंबई में नौकरी करता है। 23 नवंबर को वहां से आया था। मुंबई जाने के पहले जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एफएम टॉवर का एक किशोर पहले से संक्रमित है। हालांकि, उसकी दस दिन की अवधि आज पूरी हो रही है।
अब वह स्वस्थ है। संक्रमित युवकों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं है। अभी दोनों घर में क्वारंटीन हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेने जाएगी। दो नए मरीज मिलने के बाद जनपद में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21284 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें