फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : लूट के माल सहित दो लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

थाना देहली पुलिस ने लूट के माल सहित दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लुटेरों पर थाना देहली गेट में पहले से भी लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि देहली गेट क्षेत्र में लूटपाट की वारदातों को ध्यान में रखते हुए थाने के प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई थी। 13 फरवरी की रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि गोंडा रोड पर देसी शराब के ठेके के पास दो लुटेरे किसी गतिविधि को अंजाम देने के इरादे से खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लुटेरों में भोला उर्फ जावेद पुत्र अफरोज, राशन डीलर वाली गली, शाहपुर कुतुब चौकी के पीछे थाना देहली गेट और अली हसन पुत्र अहमद सईद निवासी गोश्त वाली गली, शरीफ दूध वाले के पास थाना देहली गेट हैं, इनके पास से दो तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और 6500 रुपए नगद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें