फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भाजयुमो की तिरंगा यात्रा संग हर घर तिरंगा अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान की मंगलवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन भाजयुमो द्वारा महानगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता की अगुवाई में पुराने शहर में रामलीला मैदान से मुख्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुराने शहर में भ्रमण के दौरान जोश के साथ युवा हाथों में तिरंगा लिए नारेबाजी करते चल रहे थे।
महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से भाजपा महानगर प्रभारी प्रमोद गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन, उपाध्यक्ष संजय गोयल ने संयुक्त रूप से तिरंगा दिखाकर किया। इसमें दोपहिया वाहनों पर सवार युवा हाथों में तिरंगा लिए नारेबाजी करते हुए निकले। जगह जगह यात्रा का पुष्पवर्षा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

यात्रा अचल ताल, मदार गेट, फूल चौराहा, अब्दुल करीम चौराहा, रेलवे रोड, मामू भांजा, चौराहा, पत्थर बाजार होते हुए बाराद्वारी भाजपा महानगर कार्यालय पर पहुंचकर रुकी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि जिस उत्साह के साथ युवाओं ने तिरंगा यात्रा की सफलता में सहयोग किया है, वह सहयोग के आभारी हैं। इस यात्रा से एक संदेश दिया गया है। ताकि तिरंगा घर घर पहुंच सके। इस मौके पर प्रतीक चौहान, अन्नू राणा, अमित गोस्वामी, आदर्श राज सिंह, पीयूष सिंघल, मीनेश भारद्वाज, विक्रम राठौर, प्रतीक शर्मा, संदीप दुबे आदि मुख्य रूप से रहे।
सिविल लाइंस में निकाली गई दूसरी तिरंगा यात्रा
युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय की अगुवाई में सिविल लाइंस के कोल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ एसएमवी कॉलेज से महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, प्रभारी प्रमोद गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, एमएलसी विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक अनिल पाराशर ने किया। यह यात्रा इलाके के प्रमुख बाजारों में भ्रमण करते हुए रामलीला ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस दौरान विनय ने सहयोग पर सभी का आभार जताया। इसमें अमित गोस्वामी, मनीष राय, विशाल देशभक्त, हर्षद हिन्दू, अमित यादव, शिवम यादव, कपिल गुप्ता, नितिन सुपारी, शशांक पंडित, शानू, अभिनव, पप्पू भाई आदि थे।
विज्ञापन

मडराक में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा
अलीगढ़। भाजपा मडराक मंडल द्वारा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ विधायक अनिल पाराशर ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। तिरंगा यात्रा में युवाओं के हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देश भक्ति के गीत गए व जोशीले नारे लगाए। इस मौके पर शिव शंकर शर्मा, अमरदीप गुप्ता, प्रमोद गौड़, रजत कुमार आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें