फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सुसाइड नोट लिख ट्रांसपोर्टर फंदे पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी पार्क थाना क्षेत्र के विकास नगर में रहने वाले एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने सोमवार रात सुसाइड नोट लिखकर फांसी के फंदे पर लटका लिया। मंगलवार सुबह परिवार वालों को मामलेे की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गौरव उर्फ राजू (30) पुत्र इन्द्रजीत निवासी विकास नगर, गांधी पार्क का ट्रांसपोर्ट का कारोबार था। शीशियापाडा के पास शंकर रोडवेज के नाम से कार्यालय था। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर गौरव परेशान था। सोमवार को वह कार्यालय से लौटकर आया और रात करीब दस बजे वह कमरे में सोने चला गया। रात में उसने सुसाइड नोट लिखने के बाद खुद को फंदे पर लटका लिया। सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिवारीजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर खिड़की से झांककर देखा तो गौरव का शव फंदे पर लटकता दिखा। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर गांधी पार्क सुधीर कुमार धामा के मुताबिक मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, उसमें लिखा था कि मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं। सुसाइड नोट को लेकर तफ्तीश की जा रही है। पहली नजर में परिवार की कलह के चलते आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें