मौसम बदलने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी होने लगी है। इसका असर ट्रेनों के स्टेशन पहुंचने के समय में देरी के रूप में सामने आ रहा है। मंगलवार को ट्रेनें तीन घंटे तक की देरी से स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कानपुर से दिल्ली जाने वाली नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे, महानंदा एक्सप्रेस एवं कालका मेल एक- एक घंटे, मुरी एक्सप्रेस 45 मिनट, सीमांचल एवं नीलांचल एक्सप्रेस 30-30 मिनट की देरी से अलीगढ़ पहुंची। दिल्ली से टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन 15 मिनट की देरी से अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा।