फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आज से एक सप्ताह तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था

Sat, 18 Oct 2025 10:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, डंपर आदि का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इनका संचालन रात्रि में ही हो सकेगा।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में धनतेरस के दिन 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इस व्यवस्था के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भीड़भाड़ वाले बाजारों में ई-रिक्शा/टेंपो/चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। गोवर्धन और भाई दूज के दिन भी यह डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी यातायात ने लोगों से इसका पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन


बाह्य डायवर्जन : सुबह 7 से रात 11 बजे तक

  • दिल्ली, कानपुर, मथुरा, आगरा, अतरौली, रामघाट रोड और पलवल से आने वाले सभी भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बाईपास से गुजरेंगे।
  • आंतरिक डायवर्जन : दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक ई-रिक्शा/टेंपो/चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • स्टेट बैंक, मधेपुरा तिराहा, मैरिस रोड, गांधी आई हास्पिटल और रामघाट रोड से सेंटर प्वाइंट की ओर।
  • महावीरगंज बाजार और रेलवे रोड के बाजारों की ओर।
  • बारहद्वारी से महावीरगंज की तरफ, सब्जी मंडी चौराहे से महावीरगंज की ओर।
  • अब्दुल करीम चौराहा से महावीगंज और मीरूमल चाौराहे से सब्जीमंडी चौराहा की ओर।
  • मदारगेट से फूल चौराहे की तरफ।
  • मामूभांजा तिराहा से मीरूमल चौराहा और कवरकुत्ता तिराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ।
  • सासनीगेट चौराहे से जयगंज की ओर।
  • बन्नादेवी से फायर सर्विस स्टेशन वाले तिराहे से गूलर रोड तथा रघुवीरपुरी की ओर।
  • मसूदाबाद तिराहे से जमीराबाद चौराहे की ओर।
  • रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह अस्पताल की ओर।
  • देहलीगेट चौराहे से कनवरीगंज की तरफ।
विज्ञापन

शहर में यहां रहेगी पार्किंग

सेंटर प्वाइंट पहुंचने वाले वाहनों के लिए मधेपुरा तिराहा के पास रिजर्वेशन काउंटर परिसर, मैरिस रोड चौराहा से केला नगर चौराहा तक सड़क के दोनों किनारों पर पार्किंग रहेगी। एसबीआई तिराहा के पास रेलवे लाइन की तरफ पार्किंग रहेगी। रामघाट रोड पर क्वार्सी चौराहे के निकट पंडित दीनदयाल अस्पताल के सहारे। जिला स्टेडियम के सहारे। जीटी रोड पर टाइगर लॉक परिसर के सहारे। तहसील कोल के निकट सिटी हाईस्कूल के सहारे। अनूपशहर रोड पर जिला पुस्तकालय व नौरंगीलाल राजकीय इंटर काॅलेज के सहारे। आगरा रोड पर बीमा अस्पताल के सामने गोपाल जी की बगीची के सहारे। डाॅ.भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के आगे कृष्णा कांप्लेक्स के सामने। खैर रोड पर प्राइवेट बस स्टैंड के सामने कब्रिस्तान की चहारदीवारी के सामने। मथुरा रोड पर सीवेज पंपिंग स्टेशन एवं एटूजेड की बाउंड्रीवाल के किनारे।

गोवर्धन शोभायात्रा के दौरान भी रहेगा प्रतिबंध
गोवर्धन शोभायात्रा के दौरान गूलर रोड से बारहद्वारी की तरफ, मीरूमल की प्याऊ से बारहद्वारी की तरफ, अब्दुल करीम चौराहे से मीरूमल की तरफ, मामूभांजा से मीरूमल की तरफ, कवरकुत्ता तिराहे से मीरूमल की तरफ, सासनीगेट चौराहे से कंपनी बाग चौराहे की तरफ, अचलताल से दुबे पड़ाव की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह व्यवस्था शोभायात्रा के दौरान लागू रहेगी।

शहर में नो-एंट्री के समय 
  • सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, डंपर आदि का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इनका संचालन रात्रि में ही हो सकेगा।
  • एबुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहन उक्त प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें