सेंटर प्वाइंट पहुंचने वाले वाहनों के लिए मधेपुरा तिराहा के पास रिजर्वेशन काउंटर परिसर, मैरिस रोड चौराहा से केला नगर चौराहा तक सड़क के दोनों किनारों पर पार्किंग रहेगी। एसबीआई तिराहा के पास रेलवे लाइन की तरफ पार्किंग रहेगी। रामघाट रोड पर क्वार्सी चौराहे के निकट पंडित दीनदयाल अस्पताल के सहारे। जिला स्टेडियम के सहारे। जीटी रोड पर टाइगर लॉक परिसर के सहारे। तहसील कोल के निकट सिटी हाईस्कूल के सहारे। अनूपशहर रोड पर जिला पुस्तकालय व नौरंगीलाल राजकीय इंटर काॅलेज के सहारे। आगरा रोड पर बीमा अस्पताल के सामने गोपाल जी की बगीची के सहारे। डाॅ.भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के आगे कृष्णा कांप्लेक्स के सामने। खैर रोड पर प्राइवेट बस स्टैंड के सामने कब्रिस्तान की चहारदीवारी के सामने। मथुरा रोड पर सीवेज पंपिंग स्टेशन एवं एटूजेड की बाउंड्रीवाल के किनारे।
गोवर्धन शोभायात्रा के दौरान भी रहेगा प्रतिबंध
गोवर्धन शोभायात्रा के दौरान गूलर रोड से बारहद्वारी की तरफ, मीरूमल की प्याऊ से बारहद्वारी की तरफ, अब्दुल करीम चौराहे से मीरूमल की तरफ, मामूभांजा से मीरूमल की तरफ, कवरकुत्ता तिराहे से मीरूमल की तरफ, सासनीगेट चौराहे से कंपनी बाग चौराहे की तरफ, अचलताल से दुबे पड़ाव की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह व्यवस्था शोभायात्रा के दौरान लागू रहेगी।
शहर में नो-एंट्री के समय
- सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, डंपर आदि का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इनका संचालन रात्रि में ही हो सकेगा।
- एबुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहन उक्त प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।