फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दुबे का पड़ाव चौराहे पर मां-बेटे और ट्रैफिक पुलिस में भिड़ंत, हाथापाई, लगा लंबा जाम

Tue, 22 Sep 2026 10:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के दुबे का पड़ाव चौराहे पर मंगलवार दोपहर बाइक सवार डीएस कॉलेज छात्र हर्षवर्धन और उसकी मां कुसुम को ट्रैफिक पुलिस ने रोका। बहस हाथापाई में बदल गई। 
विज्ञापन
बेटे और यातायात पुलिस कर्मी के बीच हाथापाई, लगा जाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के दुबे का पड़ाव चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक सवार मां-बेटे को ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड ने रोक लिया। यहां युवक की ट्रैफिक पुलिस से बहस हो गई जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। युवक ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया जिससे चौराहे पर हंगामा की स्थिति पैदा हो गई। लंबा जाम भी लग गया। युवक का आरोप है ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने उसे चांटा भी मारा, हालांकि पुलिस बात को नकार रही है।

विज्ञापन


स्वर्ण जयंती नगर के रहने वाले हर्षवर्धन कुमार डीएस कॉलेज में बीए एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र हैं। मंगलवार को वह अपनी माता कुसुम के साथ बाइक से अपनी बीमार बहन को देखने अस्पताल गए थे। हर्षवर्धन के अनुसार, वापसी में दुबे का पड़ाव चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें बाईं तरफ जाने से रोका। वजह पूछने पर अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट करने करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने कॉलेज के साथियों को मौके पर बुलाया जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया। चौराहे पर वाहनों के रुकने से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

एएसपी सृष्टि जैन मौके पर पहुंची और मां-बेटे और अन्य छात्रों को समझाकर शांत कराया। छात्रों का आरोप था कि चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान आए दिन लोगों से अभद्रता करते हैं। गलत तरीके से चालान करते हैं। छात्रों ने ये भी बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी और होमगार्ड ने मारपीट में हर्षवर्धन के कपड़े भी फाड़ दिए। घटना की जांच और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एएसपी ने शिकायत के बाबत तहरीर और मोबाइल से रिकॉर्ड वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराने पर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में एसपी सिटी ने मां-बेटे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड से बहसबाजी और बदसलूकी का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


जाम में फंसकर लोगों का हाल-बेहाल
दुबे का पड़ाव चौराहे पर मंगलवार दोपहर की घटना से चौतरफा भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में रामघाट रोड स्थित फ्लाईओवर, आगरा रोड, नारंगाबाद, पुराना स्टैंड रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे वाहन चालक भीषण गर्मी में बेहाल नजर आए। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

बाइक सवार मां-बेटे ने ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड से बहसबाजी और बदसलूकी की है। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज और वीडियो उपलब्ध हैं जिसमें साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने सरकारी काम में बाधा डाली। मामले की जांच कराई जा रही है। -आदित्य बंसल, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें