फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बाइक चोरी कर बना देते थे टिर्री, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नादेवी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से चोरी की पांच बाइक, बाइक के पुर्जे, औजार व अवैध हथियार बरामद किये गए हैं। बाइक चोरी करने के बाद यह गिरोह उससे टिर्री बना देता था, जो कि माल ढोलने के काम आती थी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को थाना बन्नादेवी के सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार, सनोज कुमार, दीपक कुमार पुलिस बल के साथ रसूलपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाशों को चोरी की पांच मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोहित उर्फ लल्ला पुत्र रामजी लाल व, कपिल पुत्र गजेंद्र सिंह, कैलाश गली, देहली गेट, नवेद पुत्र कोलर खां, कादिर नगर भुजपुरा, नाजिर पुत्र साबिर अली, बाबू खाँ का चौक तेली वाली गली मंडी भुजपुरा व अजहरूद्दीन उर्फ अजहर पुत्र नुरूद्दीन, नूर नगर भुजपुरा को पकड़ा। पूछताछ में इन्होंने शहर में अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिलों को चोरी किए जाने की बात स्वीकार की।
पकड़े गए बदमाशों में मोहित उर्फ लल्ला और कपिल ने बताया कि वह अपने शौक और खर्चे पूरे करने के लिए चोरी किया करते थे। उनको नवेद, नाजिम और साबिर अली की दुकानों पर कटवा दिया करते थे। इन लोगों को यह चोरी की मोटरसाइकिल दो से तीन हजार रुपये में दे दिया करते थे। यह मिस्त्री लोग मोटरसाइकिल के पार्ट अलग कर माल ढोने वाले तीन पहिया टिर्री बना दिया करते थे। पकड़े गए सभी बदमाशों पर एक एक दर्जन से अधिक मुकदमे चोरी और लूटपाट के दर्ज हैं। यह मुकदमे शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है । इलाके में जो माल ढोने वाले वाहन दौड़ रहे हैं हम उनकी जांच करेंगे कि वह कहां से और किस तरह बने हैं।
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार दुबे इंस्पेक्टर बन्नादेवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें