कोतवाली और थाना देहली गेट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा है, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और नशीला पाउडर बरामद हुआ है।
भुजपुरा पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर मोनू कुमार आर्य और चौकी शाहपुर क़ुतुब के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अब्दुल हाशिम को सूचना मिली कि सोमवार रात मथुरा बाईपास पुल के पास कुछ वाहन चोर किसी गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करके तीन बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने चांद बाबू व समीर निवासी काली सड़क उस्मान हुसैन की दुकान के पास भुजपुरा कोतवाली नगर, आरिफ निवासी संदली मस्जिद इस्लाम नगर भुजपुरा कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है। इनका साथी यामीन उर्फ मुल्ला निवासी गांव किदौली, हाथरस गेट जनपद हाथरस फरार है।