फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : गभाना में मुठभेड़ के बाद तीन पशु लुटेरे दबोचे

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड में पकड़े गए तीनों पशु तस्कर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लगातार पशु चोरी की घटनाओं के मद्देनजर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस की बृहस्पतिवार की रात सोमना-खैर मार्ग पर भीमपुर के पास पशु लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन पशु लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 49 हजार रुपये नगद, तमंचा, कारतूस, चोरी की बोलेरो आदि बरामद हुई है। इस गैंग ने कोमला गांव में डकैती डालना स्वीकार किया है। इसके अलावा जवां, चंडौस, बुलंदशहर की घटनाएं भी स्वीकारी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी सिटी अभिषेक ने पुलिस लाइन सभागार पर पत्रकार वार्ता में बताया कि इलाका पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ पशु लुटेरे सोमना से खैर जाने वाले रास्ते पर चोरी के पशु लेकर गुजरने वाले हैं। पुलिस ने इस रास्ते पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। गश्त के दौरान गांव भीमपुर के पास पुलिस को एक बोलेरो गाड़ी में संदिग्ध लोग दिखाई दिए। इनको रुकने का इशारा किया तो यह लोग नहीं रुके। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बल प्रयोग करके इनको गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों ने अपने नाम महमूद हसन उर्फ मेहदी हसन, अकबर, गग्गन उर्फ बबलू निवासीगण रौहिंदा थाना अरनियां बुलंदशहर बताया। महमूद ने स्वीकार किया कि कोमला गांव 65 बकरियों को भरकर डकैती डाली थी। इसके अलावा गभाना में पशु चोरी, जवां, चंडौस व बुलंदशहर की घटनाएं भी स्वीकारी हैं। पकड़ा गया मेहंदी हसन उर्फ भालू पर 20 मुकदमे हैं। अन्य का भी आपराधिक इतिहास है। भालू ने कोमला की घटना अपने पांच अन्य साथियों संग की थी, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने 49 हजार रुपये, एक बोलेरो, तीन तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। पशु चोरों पर 42 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार जायसवाल, एसएसआई राजकुमार, एसआई मोनवीर मलिक, एसआई प्रवीन बाल्यान, आरक्षी अंकुर धामा, भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें