फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मुठभेड़ में गिरफ्तार तीनों बदमाशों को जेल भेजा

विज्ञापन
इमरान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के मंजूरगढ़ी में सोमवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए तीनों बदमाशों को मंगलवार को जेल भेजा दिया गया। तीनों बदमाशों पर अलग-अलग थानों में 36 से अधिक मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात मंजूरगढ़ी इलाके में पुलिस का बाइक सवार तीन बदमाशों से आमना-सामना हो गया था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चाहत उर्फ समीर निवासी बजरिया सराय काले खान सासनी गेट, इमरान उर्फ ठाकुर निवासी सराय मियां, देहली गेट फहीम निवासी सराय मियां देहली गेट को गिरफ्तार कर लिया था। इन तीनों बदमाशों के पास से चोरी की बाइक, पिस्टल, कारतूस तमंचे आदि हथियार बरामद किए थे।
एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर लूट, हत्या, छिनैती जैसे गंभीर अपराधों में अलग-अलग थानों में 36 अधिक मुकदमे दर्ज हैं। चाहत उर्फ समीर पर पिछले 3 वर्षों में कोतवाली, देहली गेट और सासनी गेट में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इमरान उर्फ ठाकुर पर सात और फहीम पर 9 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी, उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को इनको अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

चाहत।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें