फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बैंककर्मी सहित तीन कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क लगाए और दूरी का ध्यान रखें। एक बार फिर कोरोना का संक्रमण पांव पसार रहा है। बैंककर्मी सहित तीन लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रामघाट रोड स्थित एक बैंक के रीजनल ऑफिस का 35 वर्षीय कर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया है। बुखार होने पर उसका नमूना लेकर जांच के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के लैब में भेजा गया था।
विज्ञापन

बैंककर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव है। बेगमबाग निवासी 18 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। वह टीका लगवाने गया था। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। एएमयू कैंपस का 43 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। वह अपनी रिश्तेदार को छोड़ने यहां आया था। जम्मू कश्मीर जाने के क्रम में उसका नमूना रेलवे स्टेशन पर लिया गया था।
तीन नए मरीज के मिलने के बाद जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंच गई है। आज विदेश से 38 लोगों के आने की सूची आई है। बुधवार को 25 लोगों की सूची आई थी, जिनका नमूना लिया गया है।
विज्ञापन

पांच नमूने भेजे गए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित लैब के डॉ. सुमित वार्ष्णेय ने बताया कि उनके यहां से पांच नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। तीन नमूने यूएई से आए परिवार के हैं। ये लोग संक्रमित पाए गए थे। एक नमूना नाइजीरिया से आए युवक का है।
डॉ. सुमित वार्ष्णेय ने बताया कि एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है। हम सबको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। मास्क एवं दूरी का पालन करें। बार-बार हाथ धोते रहें। किसी भी तरह का लक्षण हो तो स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच कराएं। ऐसा कर आप स्वयं एवं अपने स्वजनों को सुरक्षित कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें