फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : धरा गया कैशवैन लूटकांड का मास्टर माइंड

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते एसपी क्राइम व सीओ। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
समद रोड पर एलआईसी बिल्डिंग के नीचे से हुई 22.48 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी लूट का मास्टमाइंड बदमाश सुरजीत भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लूटी गई रकम में से 6.80 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस तरह लूटकांड में अब तक 19.11 लाख रुपये बरामद हो चुके हैं। खास बात यह है कि इस लूटकांड के सभी बदमाश पकड़ लिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी क्राइम डॉ.अरविंद ने पुलिस लाइंस सभागार में मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एक जून को सीएमएस के कलेक्शन एजेंट रजत शर्मा से 22,48,800 लाख की लूट हुई थी। इस मामले में जांच में खुद रजत शर्मा और उसका पड़ोसी दोस्त सुरजीत मास्टर माइंड निकले थे। पुलिस ने 4 जून को रजत सहित पांच आरोपी गिरफ्तार किए थे, जिनसे 12.21 लाख रुपये बरामद हुए थे। सातवां आरोपी कालू यादव 10 हजार रुपये सहित सोमवार को पकड़ा गया। पुलिस की दो टीमें 4 जून की तड़के हुई मुठभेड़ में सुरजीत व कालू के फरार होने के बाद से उनके पीछे लगी थीं। अब तक यही इनपुट था कि दोनों ने जिला नहीं छोड़ा है। जिले में ही ठिकाने बदलकर रह रहे हैं।
सोमवार को कालू की गिरफ्तारी से मिले इनपुट के बाद मंगलवार सुबह सुबह सुरजीत पुत्र ओमवीर निवासी रायपुर मनीपुर अकराबाद को नया अतरौली बस अड्डा क्वार्सी बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल व सर्विलांस प्रभारी संजीव कुमार की टीमों ने की। उसके पास से लूटी रकम में से 6.80 लाख भी बरामद हुए। उसने स्वीकारा कि वह हरदुआगंज क्षेत्र में छिपा था और दिल्ली जाने के लिए आज निकला, तभी दबोच लिया गया। एसपी क्राइम ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मौके पर सीओ तृतीय अनिल समानिया व गिरफ्तारी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

कालू ने पुलिस को नहीं दी जानकारी, अब होगी रिमांड
एसपी क्राइम के अनुसार सोमवार को पकड़े गए आरोपी कालू यादव के पास मात्र 10 हजार रुपये बरामद किए थे। पूछताछ में पूरी रकम सुरजीत के पास होने का झूठ बोला था। मगर सुरजीत ने बताया कि अब तक वह कपड़े व मोबाइल आदि की खरीद में 50 हजार रुपये खर्च कर चुका है। बाकी 3.37 लाख रुपये कालू के ही पास हैं। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
-कैश वैन लूट के सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से अभी तक 19.11 लाख रुपये बरामद हुए हैं। शेष राशि कालू यादव के पास थी, जो किसी करीबी को दे गया है। कालू को रिमांड पर लेकर शेष रकम भी जल्द बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें