फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : गृह मंत्री अमित शाह का सपाइयों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे के पास केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते सपा युवज - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सपाइयों ने पुतला फूंक दिया। साथ ही अमित शाह वापस जाओ, वापस जाओ के नारे लगाए। सभा स्थल से तीन किलोमीटर पहले सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने वहीं पर धरना दिया। उनके हाथों में काले झंडे व काले गुब्बारे थे। बाद में पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तालानगरी में जन विश्वास रैली को संबोधित करने पहुंचे। उनके आगमन के विरोध में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के नेतृत्व में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रामघाट रोड स्थित उमराव वाटिका के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
तालानगरी की तरफ जाने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर सपाई वहीं धरने पर बैठ गए और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंक दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम ले आई। सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी व महानगर महासचिव मनोज यादव अपनी टीम के साथ स्टेडियम पहुंच गए। पदाधिकारियों ने हिरासत में लिए जाने पर विरोध जताया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में रुबीना खानम, रवि सैनी, इसरार सोलंकी, राकेश यादव, धारा सिंह सूर्यवंशी, मोहसिन बालोत, आरिफ, आरती, रजनेश यादव, सचिन गौतम, तिलक सिंह यादव, नाजिम खान, गौरव यादव, मुकेश कुमार, राहुल वार्ष्णेय, मनोज आर्यन, वासिफ खान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें