गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को शहर से लेकर देहात तक आध्यात्मिक बयार बही। शिष्यों ने अपने गुरुओं से मिलकर पूजा अर्चना की और दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। वहीं कई श्रद्धालु ऐसे भी थे, जो कोरोना के चलते घर से नहीं निकले। ऐसे में उन श्रद्धालुओं ने घर में गुरु के फोटो की पूजा अर्चना की। इस दौरान सामूहिक भंडारे, शर्बत वितरण, भजन, संकीर्तन जैसे कार्यक्रम नहीं हुए। कई गुरुओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रवचन दिये। शिष्यों ने भी दूर बैठे गुरुओं के दर्शन सोशल मीडिया के माध्यम से किये। लोगों ने सोशल मीडिया से सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।
वैदिक ज्योतिष संस्थान के अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज से उनके शिष्य रविवार को सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन के साथ मिले। पूजा अर्चना कर शिष्यों ने उनसे आशीर्वाद लिया। आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, आचार्य शिवम शास्त्री, माधव वेदपाठी, हर्ष वेदपाठी आदि आचार्यों ने दीक्षित शिष्यों से अभिषेक करवाया। इससे पहले श्रद्धालु थर्मल स्क्रीनिंग से भी गुजरे। इस मौके पर रजनीश वार्ष्णेय, नेहा गुप्ता, ऊषा उपाध्याय, सुरभि उपाध्याय, उपेंद्र उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, पुनीत पाठक, नितिन माहेश्वरी, तृप्ति माहेश्वरी, पवन तिवारी, निकिता तिवारी, प्रमोद गुप्ता, शशि गुप्ता, गणेश वार्ष्णेय आदि श्रद्धालुओं ने गुरु पूजा कर आशीर्वाद लिया।
शिव शनि सेवा समिति द्वारा रविवार को गुरु पूर्णिमा के के मौके पर शिवपुरी स्थित प्राचीन शिव शनि मंदिर में गुरु सम्मान समारोह हुआ। समिति के महामंत्री हेमंत गर्ग ने गुरु के रूप में अपने गुरुजनों को स्मृति चिह्न देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। गुरु के रूप में अशोक वार्ष्णेय, पंडित श्यामसुंदर, इंद्र मोहन शर्मा, पंडित अजय शुक्ला, पंडित नरेश शर्मा का सम्मान किया गया। इस मौके पर अंकित अग्रवाल, राजू पंडित, लाला विष्णु, अनिल सिंह, मोहित गौड़, निखिल गुप्ता, नितिन दीक्षित, मनीष श्रीवास्तव, दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बीदास कंपाउंड स्थित आजाद भवन में एनजीओ अहसास के चेयरमैन प्रो. डॉ. आरआर आजाद द्वारा विश्व शांति यज्ञ किया गया। कोविड-19 महामारी, चीन हमले में शहीद हुए सैनिकों तथा हाल ही में कानपुर में शहीद हुए पुलिस के जवानों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस मौके पर डॉ. गुंजन अग्रवाल, अधिवक्ता डॉ. कुमुद विवेक, शकुंतला देवी, निरुपम कन्हैया, सुमन यादव, श्रद्धा राठी, सरिता यादव, कुंज बिहारी मिश्रा, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।