फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPU: वेबसाइट पर होगा परीक्षार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति का ब्योरा, शिक्षा विभाग का निर्देश

Fri, 05 Aug 2022 08:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रत्येक पाली की उपस्थिति, अनुपस्थिति व यूएफएम का विवरण प्रत्येक पाली के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध महाविद्यालय की लॉगिन से प्राचार्यों को अपलोड करना होगा। उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं छह अगस्त से शुरू हो रही हैं। विवि की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति का ब्योरा अपलोड करना होगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बांटे जा रहे हैं। साथ ही नोडल व परीक्षा केंद्रों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि प्रत्येक पाली की उपस्थिति, अनुपस्थिति व यूएफएम का विवरण प्रत्येक पाली के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध महाविद्यालय की लॉगिन से प्राचार्यों को अपलोड करना होगा। उधर, परीक्षा शुल्क जमा करने का वक्त तय कर दिया गया है। 10 अगस्त तक हर हाल में प्राचार्यों को जमा करना होगा।

प्रयोगात्मक परीक्षा 20 तक कराने का आदेश
आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच अगस्त तक पूर्ण कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन कुछ महाविद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा की कम अवधि को लेकर दिक्कतें थीं। अब कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने लिखित परीक्षा के बीच 20 अगस्त तक प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन


कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि राजकीय, अनुदानित व स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में अनुमोदित व कार्यरत शिक्षक आंतरिक परीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के अन्य राजकीय, अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षक बाह्य परीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने प्रयोगात्मक परीक्षा 20 अगस्त तक करा लें, ताकि जल्द परीक्षाफल घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें