फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते हुए तार-तार: अलीगढ़ में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2022 08:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि रात में पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को यह बात उसने किसी तरह अपनी मां को बताई तो मां दंग रह गई। तत्काल महिला ने मोहल्ले के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के खैर बाईपास इलाके में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना मंगलवार रात की बताते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि वह अपने दो बच्चों को लेकर घर से अलग किराये पर रहती है। उसकी 14 वर्षीय बेटी मजदूरी करने वाले पिता संग रहती है और सातवीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार रात किशोरी अपने कमरे में सो रही थी। बराबर में पिता दूसरी चारपाई पर सो रहा था।

आरोप है कि रात में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ में किसी से न कहने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को यह बात उसने किसी तरह अपनी मां को बताई तो मां दंग रह गई। तत्काल महिला ने मोहल्ले के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। खबर पर आई पुलिस बच्ची को मेडिकल के लिए ले गई और आरोपी को भी पकड़ लिया। थाने लाकर हुई पूछताछ में उसने सच स्वीकार लिया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार प्रकरण में मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें