फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सऊदी अरब से आया दंपती कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से आने वाले लोगों की मॉनीटरिंग के क्रम में सर सैयद नगर के रहने वाले पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस सूचना पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। पति-पत्नी के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कर घर के आसपास सैनिटाइजेशन कराया गया है। साथ ही दंपती को आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि उनके पांच बच्चे जांच में निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले सऊदी अरब से सर सैयद नगर निवासी पति-पत्नी लौटे थे। शनिवार को हुई आरटीपीसीआर जांच में पति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि पत्नी की रिपोर्ट नहीं आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए। रविवार को टीम भेजकर पत्नी, बच्चों और संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच की गई।
एंटीजन जांच में पत्नी कोरोना संक्रमित हैं, जबकि उनके पांच बच्चे निगेटिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दंपती को आइसोलेशन में रखा है। साथ ही ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए नमूना लैब भेजा गया है। गौरतलब हो कि इससे पहले एक प्रोफेसर और दस दिन पहले नाइजीरिया से आने वाला व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था।
विज्ञापन

मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का करें पालन
कोरोना केस मिलने पर सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय व जिला मलेरिया अधिकारी राहुल कुलश्रेष्ठ ने जनपदवासियों से अपील की है कि कोरोना के दो केस मिले हैं। इसीलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। दैनिक जीवन में मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। लोगों से हाथ मिलाने की बजाए हाथ जोड़कर अभिवादन करने की परंपरा अपनाएं। सतर्क रहेंगे, तभी सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें