मथुरा में प्रथम जोनल बास्केटबाल चैंपियनशिप 29 नवंबर से शुरू हो रही है, जो एक दिसंबर तक चलेगी। चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता, सचिव सुनील दत्ता, कोषाध्यक्ष जाकिर रजा, विशाल शर्मा, नरेश कुमार, दीपक सैनी, नितिन शर्मा, आदित्य कुमार की देखरेख में किया गया।
बालिका वर्ग की टीम में लवली, अंशिका पारेवाल, कोमल कश्यप, छाया कुमारी, हर्षल राजपूत, प्रियंका सिंह, शाजिया नूर, यासमीन नूर, वृंदा गर्ग, अनामिका सिंह, मनोरमा शर्मा, वैष्णवी चौधरी होेंगी। बालक वर्ग की टीम में शिव कुमार गुप्ता, तुषार चौधरी, रॉनी, सूरज कुमार, रवि, सक्षम गुप्ता, युवराज सिंह, उदयराज सोलंकी, उमंग गुप्ता, अहमद अब्दुल्ला, अस्मित सिंह, अभिषेक कुमार होंगे। कोच गौरव गौड़, रवि कुमार होंगे।