फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवी कालेज में लैब असिस्टेंट और बाहरी युवकों के बीच मारपीट

विज्ञापन
झगड़े में घायल युवक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एसवी कालेज परिसर में शुक्रवार को कालेज के लैब असिस्टेंट और कुछ बाहरी युवकों के बीच कालेज की एक पूर्व छात्रा के साथ दोस्ती और फेसबुक फोटो वायरल होने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक का सिर फट गया। युवक की तहरीर के आधार पर गांधी पार्क पुलिस ने लैब असिस्टेंट सोनू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। बाहरी युवकों की शिनाख्त के लिए कालेज के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांधी पार्क थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एसवी कालेज में लैब असिस्टेंट के तौर पर एक सोनू नाम का कर्मचारी तैनात है। उसकी भुजपुरा निवासी कालेज की एक पूर्व छात्रा के साथ दोस्ती थी। एक साल पहले युवती का कोर्स समाप्त होने के बाद उसने कालेज आना बंद कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उसने लैब असिस्टेंट से बातचीत बंद कर दी और उसकी एक अन्य युवक से दोस्ती हो गई। दो दिन पहले लैब असिस्टेंट और छात्रा का फोटो फेसबुक पर वायरल हो गया।
इस बात की भनक छात्रा को लगी तो उसने अपने दोस्त को जानकारी दी। छात्रा का दोस्त शुक्रवार को एक दर्जन बाहरी युवकों के साथ कालेज में आ गया। यहां लैब असिस्टेंट और उसके बीच मारपीट हो गई। मारपीट देख कालेज के छात्र भी उसमें कू द गए। उन्होंने बाहरी युवकों को खदेड़ दिया। इधर, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख बाहरी युवक भाग गए। मारपीट में शिवम उर्फ शिवा का सिर फट गया। उसने गांधी पार्क पुलिस को लैब असिस्टेंट सोनू के खिलाफ तहरीर दे दी।
विज्ञापन

पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर ही रही थी कि विवाद की सूचना पर पूर्व छात्रा की बुआ भी कालेज में पहुंच गई। उसने सोनू और बाहरी युवक पर भतीजी को तंग करने का आरोप लगाया। हालांकि छात्रा की बुआ ने दोनों में से किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के अनुसार घायल शिवम की तहरीर के आधार पर सोनू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। बाहरी युवकों की तलाश जारी है। एसवी कालेज के प्रिंसिपल डा. पंकज कुमार वार्ष्णेय के अनुसार कालेज परिसर के भीतर बाहरी युवकों और लैब असिस्टेंट सोनू के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में बाहरी युवकों की शिनाख्त पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर कराई जा रही है। सोनू के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को कालेज परिसर के बाहर घूमने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

झगड़े में घायल युवक।- फोटो : CITY OFFICE

वार्ष्णेय महाविद्यालय में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेती।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें