फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे में डूबा शहर, शहरवासी ही नहीं पार्षद भी परेशान, अब किससे लगाएं गुहार

Tue, 24 Jun 2025 03:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ऊपरकोट, आवास विकास, उस्मान पाड़ा, महफूजनगर, एलमपुर, भुजपुरा, जीवनगढ़, केला नगर, सुदामापुरी, कुलदीप विहार, कनवरीगंज, बेगपुर, क्वार्सी से केला नगर रोड, जीवनगढ़ रोड, रजा नगर और बैंक कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें या तो हैं ही नहीं या खराब हैं।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर की बंद स्ट्रीट लाइटों से शहरवासी ही नहीं बल्कि पार्षद भी परेशान हैं। आम शहरवासी को छोड़िए पार्षदों की शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। शहर में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। नगर निगम की बैठकों में भी यह मुद्दा कई बार गूंज चुका है, लेकिन हालात जस के तस है।

विज्ञापन


ऊपरकोट, आवास विकास, उस्मान पाड़ा, महफूजनगर, एलमपुर, भुजपुरा, जीवनगढ़, केला नगर, सुदामापुरी, कुलदीप विहार, कनवरीगंज, बेगपुर, क्वार्सी से केला नगर रोड, जीवनगढ़ रोड, रजा नगर और बैंक कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें या तो हैं ही नहीं या खराब हैं। शाम होते ही इन क्षेत्रों की गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं, जिससे शाम के बाद आना-जाना मुश्किल हो रहा है।

सद्दाम हुसैन ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम के कर्मियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। अंधेरे के कारण रात में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति और भी असुरक्षित है। ऊपरकोट निवासी नाजिम चमन ने बताया कि शाम के बाद गलियों में इतना अंधेरा छा जाता है कि पैदल चलना जोखिम भरा है। आवास विकास कॉलोनी की निवासी रीता देवी ने शिकायत की कि खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण चोर-उचक्कों का खतरा है। मो. जावेद ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कुछ चुनिंदा क्षेत्रों को छोड़कर बाकी शहर अंधेरे में है। भाजपा पार्षद निरंजन सिंह ने सुझाव दिया कि जोनवार जिम्मेदारी सौंपकर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करानी चाहिए।

स्ट्रीट लाइटों को सही कराया जा रहा है। इसके लिए रोटेशन बना कर कर्मचारी वार्डवार काम कर रहे हैं। मुख्य मार्गों की लाइट भी ठीक कराई जाएगी। - राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें