फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मंडलीय समीक्षा बैठक में पंचायत चुनाव पर तैयार हुई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक रविवार को खैर बाईपास स्थित होटल में हुई, जिसमें जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर, आगरा, अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली व आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने की। यहां पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं।
मुनकाद अली ने कहा कि मोदी सरकार के उत्पीड़न से आहत किसान भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने चारों जिलों के जिला अध्यक्षों से पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तैयारी पर चर्चा की और जोर-शोर से जुटने का निर्देश दिया। बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि बसपा के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव व युवाओं के जोश का सामंजस्य बिठाते हुए बसपा इस चुनाव में अपना परचम लहराएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर महापौर मो. फुरकान, अरविंद आदित्य, अशोक सिंह एडवोकेट, महेश बाबू कुशवाह, रणवीर कश्यप, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, महेश चौधरी, विजेंद्र सिंह, विक्रम, गजराज सिंह विमल, तिलक राज यादव, शिव कुमार शास्त्री, जसवंत सांवरिया, मो. विलाल, हाथरस जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव, कासगंज के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, एटा के जिलाध्यक्ष बलबीर भास्कर, अर्जुन स्वामी एडवोकेट, सुबोध सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नुमाइश में बसपा कार्यालय का किया उद्घाटन
बैठक के बाद पूर्व सांसद मुनकाद अली ने मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, महापौर मो. फुरकान, जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह, अरविंद आदित्य, रणवीर सिंह कश्यप, गजराज विमल व बिजेंद्र सिंह विक्रम के साथ नुमाइश में बसपा कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें