फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : होटल व खाने की सुविधा बंद होने पर भड़के स्टाफ नर्स-स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल में विरोध करते कर्मचारी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के स्टॉफ नर्स व स्वास्थ्यकर्मी वार्ड में मरीजों को छोड़कर इमरजेंसी के बाहर आ गए। हड़ताल की धमकी से खलबली मच गई। एसीएमओ ने समझाया, तब कर्मचारी काम पर वापस लौटे।
विज्ञापन

चिकित्सालय के क्वारंटीन में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि मंगलवार से काम के बाद होटल में रहने एवं खाने की सुविधा से वंचित कर दिया गया। इसकी वजह से उनके परिजनों पर संक्रमित होने का खतरा मंडराने लगा है। एक वार्ड में 32 मरीजों पर एक स्टाफ के बदले दो स्टाफ की भी मांग कर रहे थे। अन्य कई समस्याओं को लेकर स्वास्थ्यकर्मी काम छोड़कर इमरजेंसी के बाहर आ गए।
इससे अस्पताल में खलबली मच गई। मरीज भी घबरा गए। सूचना के बाद एसीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर आए और कर्मचारियों को शासनादेश का हवाला देकर समझाया। समझाने के बाद स्वास्थ्यकर्मी माने और काम पर वापस लौट गए। एसीएमओ को अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया। एसीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि समझाकर कर्मचारियों का काम पर भेज दिया गया है। सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी काम पर लौट आए हैं। अब कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें