फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चार विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम अब तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिट इंडिया, योग सहित खेलो इंडिया खेलो का नारा बुलंद करने वाली भाजपा सरकार में जिले में लाखों युवाओं को उनकी ही तहसील या कस्बे में एक अदद स्टेडियम तक नसीब नहीं हो पा रहा है। फिलहाल, जिले में कोल विधानसभा क्षेत्र में अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम के अलावा अतरौली में मिनी स्टेडियम ही है। छर्रा विधानसभा के गांव अलहदादपुर में स्टेडियम का काम 75 फीसदी पर ठहर गया है। इसी तरह कोरोना काल में गजनीपुर में भी काम पिछड़ गया है। बाकी शहर, खैर, बरौली और इगलास विधानसभा में अब तक स्टेडियम को जमीन नहीं मिली है।
विज्ञापन

शहर विधानसभा से इस संबंध में अब तक कोई प्रस्ताव तक नहीं गया है। शहर विधायक संजीव राजा कहते हैं कि उन्होंने कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है। वहीं, कोल विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत गजनीपुर-अधौन और गडराने के पास अधौन गडराना मार्ग पर गजनीपुर में आठ एकड जमीन में स्टेडियम बनाया जा रहा है। इस स्टेडियम को पूर्व सांसद स्व.शीला गौतम द्वारा खुलवाए गए खुर्जा के प्रशिक्षण केंद्र की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। जैसे खुर्जा में उन्होंने आर्मी एंड पुलिस ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर स्थापित किया है। ये ठीक वैसे ही काम करेगा। इसके लिए स्लीपवेल के मुखिया राहुल गौतम से वार्ता जारी है। इसके लिए जिला प्रशासन और वह खुद अपनी निधि से काम करवा रहे हैं।
हाल ही में हुए विधानसभा सत्र में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी से मुलाकात कर उनसे स्टेडियम बनवाने की मांग रखी है। केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया है। अलीगढ़ पलवल रोड पर थाना खैर क्षेत्र में सोफा चौकी के पास राजपुर गांव में जगह देखी है। ये ग्राम समाज की लगभग सवा सौ बीघा जमीन है। प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-अनूप प्रधान, खैर विधायक।
स्टेडियम बनवाने के लिए चंडौस में ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन किन्हीं कारणों से स्वीकृत नहीं हो पाई है। इसके बाद दो तीन अन्य जमीनें देखी गई है। अभी तलाश जारी है। इन्हीं में से कोई एक स्थल तय कर लिया जाएगा। स्टेडियम बनवाने के लिए लगातार आठ साल से प्रयासरत हैं।
-ठा. दलवीर सिंह, बरौली विधायक।
यहां अलहदादपुर में स्टेडियम बनाने का काम लगभग 75 फीसदी पूरा हो चुका है। शेष कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। यहां पर आश्रम पद्धति पर आधारित एक इंटर कॉलेज भी बन रहा है, जो अपनी विशिष्ट पहचान से जाना जाएगा।
-ठा.रवेंद्र पाल सिंह, छर्रा विधायक।
इगलास जाट बहुल विधानसभा है। यहां से फौज में सैकड़ों की तादाद में युवा पहुंचते हैं। खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। यहां काफी जमीन भी है। सीएम योगी आदित्यानाथ और पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से इसकी मांग की गई है।
विज्ञापन

- राजकुमार सहयोगी, विधायक इगलास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें