फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: मतों की गलत गिनती पर सपा प्रत्याशी जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, करेंगे अर्जी दाखिल

Wed, 05 Jun 2024 11:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट उन्हें हाईकोर्ट जाने के लिए आदेशित करेगी, तो फिर हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि 23, 24, 25, 26, 27, 28 चक्रों में मतों की गलत गिनती की गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ से हारे सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहने वाले अलीगढ़ से सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि मतों की गलत गिनती पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह हारे नहीं हैं, बल्कि हराए गए हैं। वह 6 जून को दिल्ली जा रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन


सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट उन्हें हाईकोर्ट जाने के लिए आदेशित करेगी, तो फिर हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि 23, 24, 25, 26, 27, 28 चक्रों में मतों की गलत गिनती की गई है। जबरन हार के बारे में सपा शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। लगातार पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के फोन उनके पास आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ लोकसभा सीट पर सपा के चौधरी बिजेंद्र सिंह ने मतगणना के आखिरी दौर तक कांटे का मुकाबला किया। भाजपा के सतीश गौतम ने बिजेंद्र सिंह को 15647 मतों से हरा दिया। सतीश गौतम को 501834 तो बिजेंद्र सिंह को 486187 वोट मिले। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें