फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : राजा महेंद्र प्रताप विवि के मुख्य द्वार से हाईवे तक सिक्सलेन रोड बनेगा

विज्ञापन
अ:ीगढ़ पलवल हाईवे । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लोधा में बनने जा रहे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को अलीगढ़-पलवल हाईवे तक विस्तारित करने पर विचार विमर्श हो रहा है। वर्तमान में विश्वविद्यालय की जमीन हाईवे से दो निकटवर्ती रास्तों से जुड़ती है। पहला लोधा-नदरोई मार्ग है। इस सड़क को हाल ही में डामर से बनाया गया है।
विज्ञापन

इस सड़क के जरिये हाईवे से विवि की भूमि 47 मीटर की दूरी पर है। दूसरा रास्ता, पास के रजवाहे का है। इसको पाट कर भी मार्ग बन सकता है। ये लगभग 500 मीटर का रास्ता है। विवि का निर्माण करा रही कंपनी के अनुसार, विवि का निर्माण शुरू होने के बाद मुख्यद्वार से हाईवे तक 30 फुट चौड़ा सिक्सलेन रोड बनेगा, जिससे विवि की भव्यता और बढ़ जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विवि को भव्य और यादगार बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि इसका भवन इतना ऊंचा हो कि भव्यता देखते ही बने। भवन को हाईवे से देखा जा सके। भवनों को सौ वर्ष की मियाद के अनुसार तैयार किया जाए।
विज्ञापन

परिसर में हरियाली युक्त रिक्त स्थान भी बनाएं, ताकि वक्त आने पर गुणवत्तापूर्ण बदलाव विस्तार किए जा सके। एक बहुउद्देशीय स्टेडियम बनाया जाए, जिसमें युवाओं को स्पोर्ट्स मैन बनने की सुविधा उनके घर के पास मिल सके। सीएम के इन निर्देशों पर अमल शुरू हो गया है।
विश्वविद्यालय के निर्माण का जिम्मा विश्व बैंक खंड लोक निर्माण विभाग अलीगढ़ के पास है। विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि विवि का निर्माण हरियाणा के हिसार जिले की कंपनी मैसर्स ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट कराएगी।
इस कंपनी को विवि के प्रथम चरण के निर्माण का कार्य सौंपा गया है, जिसकी लागत करीब 100 करोड़ मानी गई है। विवि का निर्माण लगभग 92 एकड़ में होगा। इसके लिए 178 पट्टे और कुछ अवैध कब्जे हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है। तकरीबन 200 लोगों से ये जमीन ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें