फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मामू भांजा में आज से दिशावार खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अनलॉक जोन के प्रथम चरण में शहर के विभिन्न बाजारों को लेकर प्रशासन द्वारा तय गाइड लाइंस के बावजूद मामू भांजा बाजार को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार को स्थानीय व्यापारियों एवं प्रशासनिक अफसरों के मध्य हुई वार्ता के बाद यहां भी दिशावार व दिनवार दुकानें खुलने पर सहमति बन गई है। अब यहां भी महावीरगंज, छिपैटभ, कनवरीगंज की तर्ज पर उत्तर पूर्व की दुकानें सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार तो दक्षिण पश्चिम की दुकानें बुधवार, शुक्रवार व रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी। मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

इस मामले में मंगलवार को डिप्टी कलक्टर संदीप केला की अध्यक्षता में बैठक हुई। व्यापारियों का तर्क था कि यहां दोनों ओर की दुकानें खोली जाएं। लंबे मंथन के बाद तय किया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को देखते हुए यहां भी दिशावार एवं दिनवार दुकानें खोली जाएं। डिप्टी कलक्टर संदीप केला ने बताया कि मामू भांजा में भी महावीरगंज, छिपैटी, कनवरीगंज की तर्ज पर उत्तर पूर्व की दुकानें सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार तो दक्षिण पश्चिम की बुधवार, शुक्रवार व रविवार को खोले जाने पर सहमति बन गई है। इलेक्ट्रानिक एवं इलैक्ट्रिकल्स एसोसिएशन मामू भांजा के महामंत्री हेमंत गर्ग ने बताया कि मंगलवार को हुई वार्ता के बाद एक दिन छोड़कर एक दिन दिशावार दुकानें खोलने पर सहमति बन गई है। उन्होंने व्यापारियों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए दुकानदारी करने का आह्वान किया।
बुधवार आज से यह रहेगी बाजार खुलने की व्यवस्था
भीड़भाड़ वाले व कंजस्टेड बाजारों महावीरगंज, छिपैटी, कनवरीगंज, मामूभांजा आदि में सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए दिशावार व दिनवार सिस्टम लागू किया गया है। यानि एक दिन एक तरफ की तो दूसरे दिन दूसरे तरफ की दुकानें खुलेंगी। अन्य बाजार सामान्य रूप से दोपहर 12 से सात बजे तक खोले जाएंगे। साप्ताहिक बंदी वाले दिन दुकानें बंद रखी जाएंगी। किसी भी दुकानदार को सड़क पर दुकान का सामान फैलाने की अनुमति नहीं होगी। एक समय में किसी भी दुकान पर 5 अधिक ग्राहक उपस्थित नहीं रहेंगे। दुकानदार दुकानों के सामने गोल घेरे बनाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

अमीर निशां, विष्णुपुरी, सुदामापुरी बाजार सामान्य रूप से खुलेंगे
एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि अमीरनिशां, विष्णुपुरी, सुदामापुरी आदि भीड़भाड़ वाले बाजारों में फिलहाल दोनों तरफ दुकानें खुलेंगी। लेकिन यदि यहां भीड़ ज्यादा उमड़ती है और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूटते हैं तो नियम में बदलाव कर दिशावार व दिनवार सिस्टम लागू कर दिया जाएगा।
सासनीगेट, कोतवाली व देहलीगेट में पाबंदियां लागू
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि सासनीगेट, कोतवाली और देहलीगेट थाना क्षेत्र में कोई भी व्यवसायिक गतिविधि नहीं हो सकेगी। तीनों थाना क्षेत्र में किसी भी जगह कोई पैठ बाजार नही लगेगी। थाना देहली गेट के अंतर्गत गूलर रोड, कनवरीगंज, टनटन पाड़ा, रोरावर, नीवरी, घुडियावाग व महावीर गंज (आंशिक क्षेत्र) तथा थाना कोतवाली के अंतर्गत सराय ख्वाजा, मानिक चौक, भुजपुरा क्षेत्र तथा सासनी गेट के अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी, सराय मानसिंह, लोधी बिहार कंटेंटमेंट क्षेत्र में निर्धारित हैं। कंटेंनमेंट क्षेत्र कोविड-19 के पॉजिटिव केस पाए जाने व ठीक होने की दशा में पुनऱ् समीक्षा कर घटाएं बढ़ाए जाते रहेंगे। यह आदेश दूध की दुकानें तथा मेडिकल स्टोर एवं सराफा बाजार पर लागू नहीं होगा अर्थात वह प्रतिदिन खुलेंगी।
फफाला मार्केट में जारी रहेगी होम डिलीवरी
एडीएम सिटी ने बताया कि फफाला मार्केट में दवा व्यवसाई दोपहर 12 से 7 बजे तक दवा की होम डिलीवरी कर सकेंगे। फुटकर व्यापारी व ग्राहकों को फफाला मार्केट में आने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें