फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : छात्रवृत्ति से पढ़कर शीलेंद्र बने मंडलीय उप निरीक्षक

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ छात्रवृत्ति से पढ़कर शीलेंद्र कुमार अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में मंडलीय उप निरीक्षक (संस्कृत) के पद पर कार्यरत हैं।इसके बाद कक्षा 11 व 12 और बीए में छात्रवृत्ति मिली थी।
विज्ञापन
शीलेंद्र कुमार - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

छात्रवृत्ति से पढ़कर शीलेंद्र कुमार अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में मंडलीय उप निरीक्षक (संस्कृत) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पढ़ाई में छात्रवृत्ति ने बैसाखी का काम किया है। ऐसे ही प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के तहत अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को पंजीकरण कराना होगा। वह 10 अक्तूबर तक अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
मंडलीय उप निरीक्षक शीलेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें कक्षा आठ से लेकर बीए तक छात्रवृत्ति मिली है। कक्षा आठ में एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करके छात्रवृत्ति हासिल की थी। इसके बाद कक्षा 11 व 12 और बीए में छात्रवृत्ति मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीलेंद्र कुमार ने कहा कि उनके जमाने में 35 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति काफी मायने रखती थी। इसी छात्रवृत्ति से किताबें और कॉपियां खरीदते थे। सच कहूं तो छात्रवृत्ति ने ही उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया। जिस छात्र को छात्रवृत्ति मिलती थी, उसकी विद्यालय में अलग पहचान होती थी। इसलिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण कराना चाहिए।
---
इन लिंक पर क्लिक कर भर सकते हैं आवेदन पत्र
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-w®ww
https://foundation.amarujala.com/
https://www.amarujala.com/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें