कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जट्टारी के तीन लोग सहित कुल सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 561 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से शुक्रवार को आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें से एक व्यक्ति कासगंज का है। अलीगढ़ जिले के संक्रमित मरीजों में जटपुरा, हरदुआगंज के 67 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। इनके पुत्र आरएसएस में पदाधिकारी हैं। जट्टारी के 48 एवं 44 वर्षीय व्यक्ति तथा 45 वर्षीय महिला भी संक्रमित हैं। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के वैष्णो हाइट्स का व्यक्ति, केवल बिहार कॉलोनी, मेनरोड बाईपास निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति एवं सिविल लाइन के जौहराबाग का 28 वर्षीय युवक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कासगंज का 46 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित है। हालांकि उसकी गिनती अलीगढ़ में शामिल नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। संक्रमित लोगों के आवास के आसपास के एरिया को सील कर नगर निगम द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है।
कोरोना मीटर--
-561 अब तक मिले संक्रमित मरीज, इनमें कुछ मरीज बाहर मिले हैं
-26 मरीजों की अब तक हुई मौत, इनमें से दो गैर जिलों में मृत
-271 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर गए
-269 मरीज अभी सक्रिय हैं विभिन्न अस्पतालों में