समद रोड पर बीते सोमवार को हुई 22.48 लाख की लूट में फरार दो लुटेरों की पुलिस टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसमें एक अपराधी का पुराना क्राइम रिकार्ड भी है, जिसके आधार पर पुलिस उस तक पहुंचने को प्रयासरत है। उसके पुराने मुकदमों के जमानतदारों व मददगारों को भी पुलिस तलाश रही है।
सोमवार को सिविल लाइंस के समद रोड पर हुई लूट में पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया और 12.21 लाख रुपये बरामद किए। शेष रकम फरार दो अपराधियों के पास होना बताया गया है। इसे लेकर पुलिस की टीम इन दोनों फरार सुरजीत व कालू के पीछे लगी हुई हैं।
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इसी कड़ी में सुरजीत के पुराने क्राइम रिकार्ड के आधार पर उसके जमानतदारों व मददगारों को भी तलाश किया जा रहा है। अंदेशा है कि उनकी मदद से सुरजीत के विषय में कोई सुराग लग सके। खबर यह भी है कि यह दोनों साथ में हैं। बता दें कि इस घटना में दो बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचे गए थे, जबकि खुद ही लूट कराने वाले कैशियर रजत शर्मा सहित तीन को रात में घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया था। इन पांचों से 12.21 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।