फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : राशन के गेहूं की खराब गुणवत्ता देखकर भड़के एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन में खराब गुणवत्ता का गेहूं व चावल मिलने की शिकायत सही निकली। गोदामों के सत्यापन में चंडौस गोदाम पर खराब गुणवत्ता का गेहूं मिलने पर एसडीएम गभाना ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

राशन में खराब गुणवत्ता का अनाज मिलने की शिकायत शासन को लगातार मिल रही थी। इन्हें गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव वीणा कुमारी ने पांच तारीख से होने वाले वितरण से पहले राशन में मिलने वाले गेहूं और चावल की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में जिले के सभी गोदामों में चेकिंग की गई। एसडीएम गभाना प्रवीण यादव ने बताया कि उन्होंने ब्लॉक गोदाम चंडौस में जांच की थी। यहां खराब गुणवत्ता का गेहूं पाया गया है। गेहूं का दाना कालापन लिए हुए था और यह आकार में भी छोटा था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपते हुए गेहूं की गुणवत्ता ठीक कराने की संस्तुति की है। डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि गेहूं में कालापन नमी की वजह से आता है। बावजूद इसके चंडौस गोदाम से गेहूं का सैंपल मंगा लिया गया है। इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
दो दिन में ही 50 फीसदी लोगों ने लिया राशन
पांच सितंबर से शुरू हुए राशन वितरण के दो ही दिन में 50 फीसदी लोगों ने राशन उठा लिया। जिले के 6.64 लाख उपभोक्ताओं में से करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं ने राशन ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें