फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए दस सदस्यीय सलाहकार समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे यात्री परामर्श समिति की 10 सदस्यीय टीम का गठन हो गया है। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम की ओर से भेजी गई सूची पर डीआरएम प्रयागराज मंडल की मुहर के बाद मंगलवार को समिति के सदस्यों के नामों का एलान किया गया।
विज्ञापन

मंडल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम की अध्यक्षता में गठित समिति में महर्षि गौतम इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिक्षाविद् नरेंद्र गौतम, सीए कंपनी के वित्त सलाहकार राजीव कुमार, व्यापारी प्रमेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता इंद्रपाल सिंह, जल निगम के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह यादव, बीबी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सीपी गौतम, चिकित्सक डॉ. मयंक वार्ष्णेय व निर्भया सेना युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव प्रियंका सिंह को सदस्य बनाया चुना गया है। अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि समिति का गठन दो वर्षों के लिए किया गया है।
समिति को डीआरएम प्रयागराज ने भी अपनी स्वीकृति दी है। समिति स्थानीय स्तर पर जंक्शन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने, सुधार करने, जंक्शन की बेहतरी के लिए नये सुझाव आदि के लिए काम करेगी। नियमित तौर पर समिति की बैठक होगी, जिसमें समस्या व सुझाव रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें